सुश्री रेखा आचार्य
पावर लिफ़्टिंग
उत्तर-पश्चिम रेलवे, जयपुर की रेखा आचार्य ने चेन्नई में सम्पन्न अखिल भारतीय रेलवे पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में रिकॉर्ड भार उठा स्वर्ण पदक जीता। चेन्नई में संपन्न चैम्पियनशिप के 57 किग्रा भार वर्ग में रेखा ने 170 किग्रा भार उठाते हुए नेशनल रिकॉर्ड बनाया। उत्तर-पश्चिम रेलवे की टीम प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर कुल 36 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।
नॉर्थ-वेस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक आरसी अग्रवाल ने 10 हजार का नकद पुरस्कार दिया।