स्व. मुरलीधर व्यास
पूर्व विधायक बीकानेर शहर
स्व. मुरलीधर व्यास एक आदर्श लोकसेवक व जननेता थे उन्होंने सदैव मूल्यों की राजनीति की। वे छत्तीस कौम को साथ लेकर चलते थे। उन्होंने समाजवाद की अवधारणा को मूर्त रूप दिया। स्व. मुरलीधर व्यास वर्ष 1957 से 1967 तक बीकानेर के विधायक रहे। स्व. व्यास अपने जीवन की शुरूआत में वर्धा प्रवास के दौरान गांधी जी के नेतृत्व में देश में चल रहे स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े। बाद में वे आचार्य नरेन्द्र देव, बाबू जयप्रकाश नारायण, डॉ. राम मनोहर लोहिया द्वारा गठित समाजवादी पार्टी में शामिल होकर समाजवादी आंदोलन में शामिल हो गए। जन नेता मुरलीधर व्यास ने पूरा जीवन गरीबों, मजदूरों व दलितों के लिये संघर्ष किया। 30 मई 1971 को वे इस दुनिया से विदा हो गए।