स्व.श्री यादवेन्द्र शर्मा ‘चन्द्र‘
यादवेन्द्र शर्मा ‘चन्द्र’ साहित्य अकादमी नई दिल्ली, राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर, राजस्थानी भाषा संस्कृति एवं साहित्य अकादमी बीकानेर सहित अनेक पुरस्कारों से सम्मानित यादवेन्द्र शर्मा ‘चन्द्र’ ने एक सौ से अधिक साहित्यिक कृतियों का सृजन किया। इनमें लगभग 70 उपन्यास और 25 कहानी संग्रह शामिल हैं। उनके चर्चित उपन्यास, ‘हजार घोड़ों पर सवार’ पर दूरदर्शन ने टेली फिल्म बनाई थी। उनकी कृति पर टेली फिल्म, गुलाबड़ी और चांदा सेठानी बनाई गई। ‘चन्द्र’ ने अपनी लेखनी से समाज को नई दिशा देने के लिए जीवनपर्यन्त सादगी व ईमानदारी से सृजन धर्म का निर्वाह किया।उन्होंने उपन्यास, कहानियाँ, कविता संग्रह एवं लघु नाटकों की 100 से ज्यादा पुस्तकों की रचना कर साहित्य के क्षेत्र में अपनाअपूर्व योगदान दिया है जो सदैव एक मिसाल के रूप में जीवंत रहेगा।